MP Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026: हर महीने मिलेंगे ₹10,000, यहाँ से करें ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन (Direct Process)

MP Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026: अगर आप मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और नौकरी की तलाश मे हैं, तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहद शानदार योजना चलाई जा रही है, जिसका नाम है "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" (MMSKY)। अक्सर युवाओ के पास किताबी ज्ञान तो होता है, लेकिन प्रेक्टिकल अनुभव (Practical Experience) न होने के कारण उन्हें अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए MP सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।
 
इस योजना के तहत युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों और कारखानों में ट्रेनिंग दी जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान युवाओ को फ्री में काम नहीं करना पड़ेगा, बल्कि सरकार उन्हें ₹8000 से लेकर ₹10,000 तक मासिक स्टाइपेन्ड (Stipend) भी देगी। 

अगर आप भी मध्यप्रदेश के निवासी हैं और इस Seekho Kamao Yojana का लाभ उठाना चाहते है, तो यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें, MP Rojgar Mela की इस पोस्ट मे हम आपको MMSKY Portal पर रेजिस्ट्रैशन की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और स्टाइपेन्ड की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
MMSKY Registration 2026

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026: संक्षिप्त विवरण

किसी भी योजना मे आवेदन करने से पहले उसकी मुख्य जानकारी होना आवश्यक है। नीचे डी गई टेबल मे सीखो कमाओ योजना का त्वरित अवलोकन (Quick Overview) दिया गया है।
योजना का नाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना (MMSKY)
शुरू की गई मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) द्वारा
लाभार्थी राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा (12वीं से ग्रेजुएट) 
उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण (Skill Training) और रोजगार के अवसर
स्टाइपेन्ड राशि ₹8000 से ₹10,000 प्रतिमाह (योग्यता अनुसार)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रेजिस्ट्रैशन (Online Registration)
आधिकारिक वेबसाईट mmsky.mp.gov.in

सीखो कमाओ योजना का मुख्य उद्देश्य (Objectives of MMSKY)

इस योजना को लागू करने के पीछे मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है:
कौशल विकास (Skill Development): युवाओं को इंडस्ट्री की मांग के अनुसार प्रेक्टिकल ट्रेनिंग देना ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। 
आर्थिक सहायता: ट्रेनिंग के दौरान बेरोजगार युवाओं को स्टाइपेन्ड देकर उन्हे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना। 
रोजगार के अवसर: ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को उसी कंपनी में या अन्य जगह आसानी से परमानेंट जॉब (Permanent Job) मिल सके।

MMSKY के तहत वाला स्टाइपेन्ड (Stipend Details)

इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण यह है की इसमे पढ़ाई के आधार पर हर महीने पैसे दिए जाते है। आपकी शैक्षणिक योग्यता जितनी ज्यादा होगी, स्टाइपेन्ड भी उतना ही अधिक मिलेगा:
12वीं पास (12th Pass): ₹8,000 प्रति माह
आईटीआई पास (ITI Pass): ₹8,500 प्रति माह 
डिप्लोमा होल्डर (Diploma Holder): ₹9,000 प्रति माह
ग्रेजुएट या उससे अधिक (Graduate/Post Graduate): ₹10,000 प्रति माह 
(नोट: स्टाइपेन्ड की यह राशि सीधे युवा के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाति है।)

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

इस योजना का फॉर्म हर कोई नहीं भर सकता। MMSKY Portal रेजिस्ट्रैशन करने के लिए सरकार ने कुछ नियम ओर शर्ते तय की है।

✅ युवाओं के लिए पात्रता (For Candidates)
आवेदक मूल रूप से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का निवासी होना चाहिए। 
युवा की आयु 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
आवेदक कम से कम 12वीं पास होना चाहिए (ITI, Diploma और Degree वाले भी पात्र है।)
आवेदक के पास समग्र आईडी (Samagra ID) होना अनिवार्य है और उसमें E-KYC पूरा होना चाहिए। 
बैंक खाते मे आधार लिंक और DBT ऐक्टवेट होना बहुत जरूरी है, अन्यथा स्टाइपेन्ड का पैसा नहीं आएगा।
✅प्रतिष्ठानों के लिए पात्रता (For Establishments/Companies)
कंपनी के पास पैन कार्ड (Pan Card) और जीएसटी (GST) नंबर होना चाहिए। 
कंपनी मध्य प्रदेश या देश के किसी भी हिस्से मे स्थित हो सकती है, लेकिन उसे MMSKY पोर्टल पर पंजीकृत होना होगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents for MMSKY)

MMSKY Portal पर ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्न लिखित डॉक्युमेंट्स तैयार होने चाहिए:
समग्र आईडी (Samagra ID - eKYC के साथ)
आधार कार्ड (Aadhar Card - मोबाईल नंबर से लिंक)
10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की मार्कशीट 
बैंक पासबुक (DBT सक्रिय होना अनिवार्य)
निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
चालू मोबाईल नंबर और ईमेल आइडी 
पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो 

MMSKY Portal पर ऑनलाइन रेजिस्ट्रैशन कैसे करें? (Step-by-Step Process)

अगर आप सभी पात्रता शर्तें पूरी करते है, तो नीचे दिए गए चरणों (Steps) का पालन करके आसानी से अपना Seekho Kamao Yojana Registration कर सकते है:

चरण 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और समग्र आईडी वेरीफाई करें
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmsky.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर ऊपर की तरफ "अभ्यर्थी पंजीयन" (Candidate Registration) का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें। 
अब आपके सामने कुछ निर्देश (Instructions) आएंगे, उन्हे ध्यान से पढ़ें और चेक बॉक्स पर क्लिक कर के "आगे बढ़ें" पर क्लिक करें। 
इसके बाद अपना 9 अंकों का समग्र आईडी नंबर डाले और केप्चा (Captcha) भरकर सत्यापित करें पर क्लिक करें। 
चरण 2: OTP Verification और प्रोफाइल अपडेट 
आपकी समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे दर्ज करके सबमिट करें।
OTP डालते ही आपकी समग्र आईडी की पूरी जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि,) स्क्रीन पर आ जाएगी। 
अब आपको अपना व्हाट्सप्प नंबर और एक चालू ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। ईमेल आईडी पर भी एक OTP आएगा, उसे वेरीफाई करें।
चरण 3: शैक्षणिक योग्यता (Education Details) जोड़ना
प्रोफाइल वेरीफाई होने के बाद आपको अपनी योग्यता (12th, ITI, Diploma, Degree) की जानकारी भरणी होगी। 
अपनी मार्कशीट के अनुसार रोलनंबर, पासिंग ईयर और प्रतिशत दर्ज करें। 
आप एक से अधिक योग्यताएं भी जोड़ सकते है।
चरण 4: कोर्स और ट्रेनिंग सेंटर का चुनाव (Choice Filling)
यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है। यहाँ आपको अपनी रुचि के अनुसार ट्रेनिंग कोर्स (जैसे- Data Entry, Electrician, Marketing, IT) चुनना होगा। 
आप अपने जिले या मध्यप्रदेश के किसी भी शहर में अपनी पसंद की कंपनी चुन सकते है। 
सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद फॉर्म को "Final Submit" कर दें। 
अंत मे आपके मोबाईल नंबर पर एक User ID और Password आएगा, जिसे सुरक्षित रखें। 
चरण 5: 
👉 Apply Online Here

(अधिक सरकारी नौकरियों और योजनाओं की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.mprojgarmela.com को अपने ब्राउजर में बुकमार्क करें।)
सीखो कमाओ योजना मे उपलब्ध मुख्य कोर्सेज (Available Courses)
इस योजना के तहत 700 से अधिक कोर्सेज उपलब्ध हैं। कुछ प्रमुख कोर्सेज इस प्रकार है:
IT & ITES (सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, डाटा एंट्री)
Banking & Financial Services
Electronics & Manufacturing
Retail & Sales Management
Healthcare & Hospital Services
Tourism & Hospitality

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026: सामान्य प्रश्न (FAQs)

Q1: मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना क्या है?
Ans: यह मध्य प्रदेश सरकार की एक योजना है जिसमे बेरोजगार युवाओ को कंपनियों मे काम की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग दी जाति है और साथ में ₹8000 से ₹10,000 तक का मासिक स्टाइपेन्ड दिया जाता है। 

Q2: MMSKY 2026 में रेजिस्ट्रैशन के लिए आयु सीमा क्या है?
Ans: इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

Q3: क्या मैं 12वीं पास हूँ, तो क्या मुझे सीखो कमाओ योजना का लाभ मिलेगा?
Ans: जी हाँ! 12वीं पास युवा इस योजना के लिए पूरी तरह पात्र है और ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हर महीने ₹8,000 का स्टाइपेन्ड दिया जाएगा।

Q4: MMSKY पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans: यदि आपको रेजिस्ट्रैशन मे कोई समस्या आ रही है, तो आप योजना के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 पर सुबह 8 बजे से रात 8 संपर्क कर सकते हैं।

Q5: सीखो कमाओ योजना का पैसा किस बैंक खाते में आता हैं?
Ans: स्टाइपेन्ड का पैसा उसी बैंक खाते में आएगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक है और जिसमे DBT (Direct Benefit Transfer) की सुविधा चालू है।
Conclusion
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026 उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो पढ़ाई के बाद भी बेरोजगार है। इस योजना के जरिए आप सीख भी सकते हैं और कमाई भी कर सकते है।

👉 अगर आप पात्र है, तो देर न करें और जल्द से जल्द Registration पूरा करें।

All Latest Updates

Loading Updates...